Sunday, June 3, 2012

Fwd: NHRC-RCT




Case Details of File Number: 11077/24/72/2010-BL

Diary Number 32940
Name of the Complainant LENIN RAGHUVANSHI, BAMS MEMBER
AddressDISTRICT VIGILANCE COMMITTEE, ON BONDED LABOUR, SA 4/2A, DAULATPUR,
VARANASI , UTTAR PRADESH
Name of the Victim VINOD MUSAHAR S/O VISHWANATH MUSHAR & OTHERS
Address R/O VILL- JAMUAI, PO- LAHUAN, PS- DEOGAON,
AZAMGARH , UTTAR PRADESH
Place of Incident'R' MARKA BRICKS KILN, KASHIPU
VARANASI , UTTAR PRADESH
Date of Incident 3/11/2010
Direction issued by the Commission These proceedings shall be read in continuation of the earlier proceedings of the Commission dated 5.10.2011. On 5.10.2011 the Commission observed and ordered: Let a copy of the complaint filed by Sh. Lenin Raghuvanshi along with the affidavit be sent to the District Magistrate, Varanasi with the direction to cause an enquiry by an officer subordinate to him under the Bonded Labour System (Abolition) Act, 1976and submit report within six weeks. Pursuant to the directions of the Commission a letter was issued to District Magistrate, Varanasi on 14.10.2011 but no report submitted. Let a final reminder be issued to District Magistrate, Varanasi to submit report within six weeks failing which Commission shall be compelled to initiate proceedings under Section 13 of the Protection of Human Rights Act 1993.
Action TakenAdditional Information Called for (Dated 3/20/2012 )
Status on 6/2/2012Response from concerned authority is awaited.

 

Case Details of File Number: 9808/24/72/2010

Diary Number29161
Name of the ComplainantLENIN RAGHUVANSHI, B.A.M.S. MEMBER
AddressDISTRICT VIGILANCE COMMITTEE ON BONDED LABOUR, SA 4/2A, DAULATPUR,
VARANASI , UTTAR PRADESH
Name of the Victim PARVATI W/O LAKSHMAN MUSHAR & OTHERS
Address AS ABOVE
VARANASI , UTTAR PRADESH
Place of IncidentLABH MARKA BRICK KILN,LAKSHIRA
VARANASI , UTTAR PRADESH
Date of Incident 1/1/1991
Direction issued by the CommissionThe grievances raised in this complaint relate to the matter, which is a subject of the State. Let the complaint be transferred to the Uttar Pradesh State Human Rights Commission u/s 13 (6) of the Protection of Human Rights Act, 1993, as amended by the Protection of Human Rights (Amendment) Act, 2006, for disposal in accordance with the provisions of the Act. 2. In the meantime, notice be issued to the concerned SP/SSPs,requiring him to conduct inquiry and submit report as the allegations contained in the complaint appear to be serious in nature. The report should positively be submitted to the Uttar Pradesh State Human Rights Commission within four weeks.



--
Upendra Kumar
Manager Model Block,
PVCHR/JMN,
Sa 4/2A, Daulatpur, Varanasi,
U.P.-India-221002.
Mob:-  +91-9935599338

Please Visit :-
www.pvchr.asia
 
 

Thursday, May 31, 2012

Please vote Dr. Lenin

Please vote for Dr Lenin Raghuvanshi/PVCHR, my organisation, for the Human Dignity Award. http://www.human-dignity-forum.org/2012/05/lenin-raghuvanshi/

When you click the link, you can see the number of votes. Press on Thank you and you cast your vote. You can also post your comment below. Please mobilise your friends if you believe or support the cause of my organisation

Tuesday, May 29, 2012

उत्तर प्रदेश के बदायू जनपद के लालपुर पुलिस चौकी मे 17 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार के सन्दर्भ मे !

                                                                                                                     दिनांक - 29 मई, 2012.
सेवा मे,
           श्रीमान अध्यक्ष महोदय,
           राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग,
           नई दिल्ली - भारत !
 
विषय -  उत्तर प्रदेश के  बदायू जनपद के लालपुर पुलिस चौकी मे 17 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार के सन्दर्भ मे !
 
महोदय,
         हम आपका ध्यान उत्तर प्रदेश के  बदायू जनपद के लालपुर पुलिस चौकी की ओर आकृष्ट कराना चन्हुंगा, जहा 17 वर्षीय किशोरी के साथ पुलिस के मुखबिर व वहा उपस्थित सिपाही का दोस्त ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला  और वही  सिपाही घटना के वक्त पुलिस चौकी के गेट पर खडा होकर पहरा देता रहा ! 
 
         पीडिता किशोरी रामपुर जिले के खजुरिया थाना अंतर्गत गांव कायमगंज  की निवासनी है, जो बडे सरकार की दरगाह पर जियारत करने आयी थी ! रात होने पर वह अपने वृद्ध रिश्तेदार के साथ एक तख्ते पर सो गयी, उसी दौरान सम्बन्धित पुलिस चौकी के गश्ती करते सिपाही गण पहुंच गये और चौकी ले आये ! पुलिस किशोरी और रिश्तेदार के छोडने के एवज मे 20 हज़ार रूपय्रे की मांग भी रखा था !
 
 
 
           विदित हो की जिन लोंगो पर जाय्ररीन की सुरक्षा का जिम्मा था, वे ही समाज मे असुरक्षा और अवयवस्था को जन्म देते है ! इस तरह की मामला हमेशा सुनने और देखने को मिलती है !
 
           अत: आप से अनुरोध है की मामले मे त्वरित हस्तक्षेप करते हुए सम्भावित दोषियो के खिलाफ न्यायोचित कानूनी कार्यवाही की जाए, एवम पीडिता व गवाहो को सुरक्षा तथा मुआवजा  प्रदान कराने का आदेश पारित करने के साथ मामले मे उच्चस्तरीय जांच कराने की कृपा करे !  
 
भवदीय
 
डा0 लेनिन,
(महासचिव)
 
मानवाधिकार जननिगरानी समिति,
सा 4/ 2 ए. दौलतपुर, वाराणसी - 221002
 
मो. - +91-9935599333.
ई - मेल - lenin@pvchr.asia,
 
Please Visit :-
www.pvchr.asia
 
बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शर्मसार कर देने वाली घटना में पुलिस चौकी में एक नाबालिग लड़की से कथित रूप से बलात्कार किया गया। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलम्बित करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने आज यहां बताया कि रामपुर की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की कल अपने नाना इकराम अली के साथ 'बड़े सरकार' की मजार पर चादर चढ़ाने आयी थी। रात ज्यादा हो जाने पर वह मजार परिसर में ही ठहर गए। उन्होंने बताया कि इसी बीच वहां शहर कोतवाली अंतर्गत लालपुल पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इकराम अली और उसकी नातिन को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में देखा और दोनों को चौकी परिसर में ले गये। बाद में वे पुलिसकर्मी गश्त पर चले गए।

श्रीवास्तव ने बताया कि रात करीब तीन बजे सुमित नामक पुलिस रंगरूट अपने साथी गोपाल के साथ आया और रिहाई के लिये अली से कथित रूप से धन मांगा जिसमें असमर्थता जताने पर गोपाल उस लड़की को पुलिस चौकी के अंदर बने कमरे में ले गया और सुमित बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर पहरे पर बैठ गया। उन्होंने बताया कि कमरे में लड़की के चीखने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय लोग पहुंच गये और गोपाल तथा सुमित को पकड़ लिया।

श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में सुमित, पुलिस चौकी में तैनात सिपाहियों औसाफ अली और माजिद तथा बलात्कार के आरोपी गोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया सुमित, औसाफ अली और माजिद को निलम्बित कर दिया गया है। श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेजा गया है। (एजेंसी)
 
बदायूं की पुलिस चौकी में किशोरी से रेप
•अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। रामपुर के एक गांव से आई एक किशोरी के साथ रविवार की रात लालपुल की पुलिस चौकी में एक युवक ने बलात्कार किया। युवक सिपाही का दोस्त बताया गया है। युवती बड़े सरकार की दरगाह पर जियारत करने आई थी। हादसे की खबर लगते ही लोग जुट गए और रात ही में पुलिस चौकी घेर ली। हंगामा सोमवार सुबह तक चलता रहा। एसपी के आदेश पर दो सिपाहियों और एक रंगरूट को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तीनों के साथ ही रेप के आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
हादसे का शिकार किशोरी अपने रिश्ते के नाना (मां के खालू) के साथ रामपुर के एक गांव से यहां आई थी। रविवार रात उसके रिश्ते के नाना और किशोरी बड़े सरकार की दरगाह परिसर में एक ही तख्त पर सोए थे। वहां दूसरे जायरीनों को दोनों को साथ सोने पर कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसी दौरान पुलिस चौकी के गश्ती सिपाही माजिद हुसैन, औसाफ अली एवं सुमित के अलावा उसका दोस्त गोपाल निवासी मोहल्ला ब्राह्मपुर वहां पहुंच गए। सिपाही दोनों को चौकी ले आए। आरोप है कि पुलिस ने किशोरी और उसके रिश्तेदार को छोड़ने के लिए 20 हजार रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर दोनों को चौकी में बैठाए रखा गया।
सिपाही माजिद और औसाफ रात करीब 12 बजे फिर गश्त पर चले गए। इसी दौरान रंगरूट सुमित की मौजूदगी में उसके दोस्त गोपाल ने चौकी के ही कमरे में किशोरी के साथ बलात्कार किया। सोमवार को सुबह 11 बजे लालपुल पुलिस चौकी के सामने भीड़ ने रास्ता जाम कर दिया। एसपी रतन श्रीवास्तव के आदेश पर पीड़ित किशोरी की तहरीर पर सदर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया।





Monday, May 28, 2012

Fwd: पुलिस हिरासत मे पुलिस की पिटाई से नवयुवक की हालात हुई गम्भीर, ICU मे जीवन मौत से जुझ रहा पीडित के सम्बन्ध मे !



---------- Forwarded message ----------
From: Detention Watch <pvchr.adv@gmail.com>
Date: 2012/5/22
Subject: पुलिस हिरासत मे पुलिस की पिटाई से नवयुवक की हालात हुई गम्भीर, ICU मे जीवन मौत से जुझ रहा पीडित के सम्बन्ध मे !
To: Anil Kumar Parashar <jrlawnhrc@hub.nic.in>, akpnhrc@yahoo.com
Cc: lenin@pvchr.asia, Lenin Raghuvanshi <pvchr.india@gmail.com>


                                                                                                                      दिनांक - 22 मई, 2012.
सेवा मे,
          श्रीमान अध्यक्ष महोदय,
           राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग,
           नई दिल्ली - भारत !
विषय - पुलिस हिरासत मे पुलिस की पिटाई से नवयुवक की हालात हुई गम्भीर, ICU मे जीवन मौत से जुझ रहा पीडित के सम्बन्ध मे !
महोदय,
         हम आपका ध्यान उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद स्थित चोलापुर थाने मे घटी घटना की ओर आकृष्ट कराना चन्हुंगा, जहा के 2 दरोगा और लगभग 7 पुलिस कर्मी 20 मई, 2012 को रात 12 बजे अपने जीप से गांव फकीरपुर (आदमपुर), थाना - चोलापुर, जिला - वाराणसी गये और वहा के निवासी श्री पन्नालाल चौहान, उम्र - लगभग - 36 वर्ष, पुत्र - स्व0 बसंतु  चौहान को जबरदस्ती उठा ले गये !
अगले दिन जब पीडित के परिजन थाना गये तब पुलिस कर्मी बोले - 21 को चालन कर देंगे, वही उससे मिल लेना, फिर अचानक 22 मई, 2012 को पीडित परिजन को सूचना मिली की पन्ना लाल को वाराणसी शहर स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्या अस्पताल मे गम्भीर हालत मे भर्ती  कराया गया है. जब उसके परिजन वहा पहुंचे तब देखा की पीडित के नाक - मूह मे मास्क लगा है और सलेण्डर से कनेक्ट है.
यहा से पीडित की स्थिति को देखते हुए बनारस हिन्दू विश्वविध्द्यालय अस्पताल रेफर किया गया, पीडित को पुलिस वाले खुद, S.O., चोलापुर सहित निजी अस्पताल शुभम मे भर्ती काराये और परिजनो से मिलने नही दिया गया !
बाद मे पीडित परिजनो ने जाकर क्षेत्राधिकारी - पिण्डरा से इस बाबत बात किये तब उन्होने कहा - जितना भी खर्च आयेगा मै करुंगा, तुम लोग कही लिखा पढी मत करना, दुसरी तरफ अगर कोई व्यक्ति पीडित से मिलने जाए तो चोलापुर पुलिस उसे कहते की कागज पर हस्ताक्षर कर दो, और इसका ईलज करवाओ, इसके लिए परिजनो को लगातार ढुंढा जा रहा है, जिससे परिजन भागे - भागे फिर रहे है!
 
आज ही थाना के पैरोकार पीडित के वकील को चालन की फोटो कापी दिये, जिसमे 151 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है !
कृप्या संलग्नक देखे - Please find the attached files, and link of Video on youtube.
शाम लगभग 5 : 30 बजे शुभम अस्पताल से पता चला की मजिस्ट्रेट साहब आकर बयान ले गये है, वही ए. सो. साहब बताये की मामला मे कल 6 बजे शाम को पकड्कर लाये थे, आज पेट मे दर्द होने के कारण भर्ती कराया गया है. पीडित को किसी से मिलने नही दिया जा रहा है, वहा दो पुलिसकर्मी हमेशा तैनात है !
महोदय, मामला अति गम्भीर है, अनहोनी घटना घट सकती है. पुलिस पीडित को 24 घण्टे के उपर अपने हिरासत मे रख लगातर उत्पीडन किये है.
अत: महोदय मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए पीडित को उचित ईलाज और गवाहो को सुरक्षा प्रदान कराते हुए मुआवजा दिया जाए और सम्भावित दोषी पुलिस कर्मियो पर कानून  कार्यवाही करने की कृपा करे !
भवदीय
डा0 लेनिन,
(महासचिव)
मानवाधिकार जननिगरानी समिति,
सा 4/ 2 ए. दौलतपुर, वाराणसी - 221002
मो. - +91-9935599333.
ई - मेल - lenin@pvchr.asia,
Please Visit :-
www.pvchr.asia
  

Saturday, May 19, 2012

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के म्योरपुर थाना क्षेत्र मे डायन बता वृध्द महिला और उसकी बेटी पर ढाया कहर और स्थानीय थाना द्वारा मामले मे हिला हवाली करने के सन्दर्भ मे !

                                                                                                               दिनांक - 19 मई, 2012.
सेवा मे,
          श्रीमान अध्यक्ष महोदय,
          राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग,
          नई दिल्ली - भारत !
 
विषय :- उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के म्योरपुर थाना क्षेत्र मे डायन बता वृध्द महिला और उसकी बेटी पर ढाया कहर और स्थानीय थाना द्वारा मामले मे हिला हवाली करने के सन्दर्भ मे !
 
महोदय,
         हम आपका ध्यान विषयक के सन्दर्भ मे आकृष्ट कराना चन्हुंगा, यह क्षेत्र डायन कु - प्रथा से घोर प्रभावित है, जहा हमेशा महिलाओ को डायन घोषित कर उत्पीडन किया जाता है और मानव गरिमा को कुचला जाता है !
       इस क्षेत्र के कई मामले आयोग मे विचाराधीन है, जैसे - आपके आयोग के केस संख्या - 11772/24/69/2011 - WC, इन मामलो मे भी थाना द्वारा पीडितो को दबाया जा रहा है !
       तत्कालिक मामले मे म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरविल गांव मे 65 वर्षीय विधवा महिला और उसकी बेटी के साथ  डायन कहकर लगातार पिटाई किया जाता रह है ! मामला यह है कि विधवा की जमीन हडपने के लिए उसी का देवर डायन का आरोप लगाकर समाज मे लगातार गलत प्रचार कर उत्पीडन कर रहा है, कई बार जमीन के मामले मे पंचायत हुई और फैसला पीडित महिला के पक्ष मे हुआ, इसके बावजूद देवर द्वारा उसकी जमीन से कब्जा नही हटाया जा रहा है !
 
संलग्नक : - Please find the attached file of newspaper clip.
    
       डायन कहकर मारपीट की शिकायत लेकर पीडित महिला थाने गयी, जहा से मामले मे जांच की बात कही गयी थी !  
 
अत: महोदय से निवेदन है की मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए पीडित महिलाओ की सुरक्षा के साथ मुआवजा प्रदान करायी जाए, एवम दोषी देवर पर थाना द्वारा मुकदमा कायम किये जाने का आदेश देने की कृपा करे !

 

भवदीय
 
डा0 लेनिन,   
(महासचिव)
मानवाधिकार जननिगरानी समिति
सा 4 / 2 ए., दौलतपुर - वाराणसी - 221002,
उत्तर प्रदेश - भारत !
 
मो0 - +91 - 9935599333.
ई - मेल - lenin@pvchr.asia, 



Please Visit :-
www.pvchr.asia
 
 

Friday, May 18, 2012

Fwd: Case No.930/7/17/2012-AD



---------- Forwarded message ----------
From: Section Office M-1 NHRC <so1.nhrc@nic.in>
Date: Fri, May 18, 2012 at 11:12 AM
Subject: Case No.930/7/17/2012-AD
To: pvchr.adv@gmail.com



NATIONAL HUMAN RIGHTS COMMISSION
( L A W D I V I S I O N )
Tel.No.: 011-2338 5368
Fax.No.: 011-2338 5368
Telegraphic Add: HUMANRIGHTS
Homepage: http://nhrc.nic.in
Case No. 930/7/17/2012-AD
Dated: 5/4/2012
To

UPENDER KUMAR, COORDINATOR

DETENTION WATCH , C/O MANAVADHIKAR JAN NIGRANI SAMITI (PVCHR), SA 4/2 A, DAULATPUR, VARANASI, UTTAR PRADESH.

 

Sir,

 

The Commission upon consideration of your complaint dated 14/03/2012 in respect of SURESH S/O KULDEEP has passed the following order on 02/04/2012 :
 
The complaint pertains to a matter which is already under consideration of the Commission in case No. 408/7/17/2012-JCD. Hence, this case be linked with the case mentioned above and the complainant be informed accordingly.
 
This is for your information.
Yours faithfully,
ASSISTANT REGISTRAR (LAW)
 



--
Upendra Kumar
Manager Model Block,
PVCHR/JMN,
Sa 4/2A, Daulatpur, Varanasi,
U.P.-India-221002.
Mob:-  +91-9935599338

Please Visit :-
www.pvchr.asia