Thursday, August 30, 2012

अतिक्रमण अभियान मे पुलिस के धक्के से घायल वृद्ध महिला की मौत के सन्दर्भ मे !

सेवा मे,                                                                                                                         दिनांक : - 30 अगस्त, 2012.

श्रीमान अध्यक्षा महोदय,
राष्ट्रीय महिला आयोग,
नई दिल्ली - भारत !
विषय : - अतिक्रमण अभियान मे पुलिस के धक्के से घायल वृद्ध महिला की मौत के सन्दर्भ मे !
महोदय,
हम आपका ध्यान मृतक कलावती देवी, उम्र - 80 वर्ष, की मनगलवार, दिनांक - 28 अगस्त, 2012 को पुलिस के धक्के से घायल होने पर इलाज के दौरान मौत हो गई की ओर आकृष्ट कराना चन्हुंगा !
विदित हो की उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के नगर स्थित लंका थाना क्षेत्र के नरिया इलाके के गान्धीनगर कालोनी की रहने वाली कलावती देवी पिछले 40 वर्षो से बी.एच.यू. अस्पताल परिसर मे चाय की दुकान लगाकर जीवन यापन करती थी, पिछले शनिवार को नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा अतीक्रमण हटाया जा रहा था ! जेसीबी से मृतिका की दुकान को भी हटाया जाने लगा ! उसी दौरान उसने विरोध किया ! तभी पुलिस के धक्के से वह जमीन पर बिछाए गए कट स्टोन पर गिर पडी और गम्भीर रूप से घयाल हो गयी, जिसे उसी अवस्था मे छोड. कर प्रशासन चले गये, बाद मे स्थानीय लोंगो की सहायता से उन्हे सर सुन्दर अस्पताल - बी.एच.यू. मे भर्ती कराया गया !

संलग्नक : - http://epaper.amarujala.com/svww_zoomart.php?Artname=20120829a_006190010&ileft=470&itop=309&zoomRatio=188&AN=20120829a_006190010
अत: आपसे अनुरोध है की मामले मे हस्तक्षेप कर मृतिका का पोस्टमार्टम रिपोर्ट व इलाज की पुरी रिपोर्ट को देखते हुए, तथा पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर न्यायोचित कार्यवाही करने की कृपा करे !


भवदीय,


(डा0 लेनिन)
महासचिव,
मानवाधिकार जननिगरानी समिति,
सा. 4/2 ए., दौलतपुर, वाराणसी,
उत्तर प्रदेश, भारत - 221002.
मो0 न0 - +91-9935599333.
ई-मेल : - lenin@pvchr.asia

संलग्नक : - http://epaper.amarujala.com/svww_zoomart.php?Artname=20120829a_006190010&ileft=470&itop=309&zoomRatio=188&AN=20120829a_006190010

अतिक्रमण अभियान में घायल महिला मरी
• अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। लंका नरिया मार्ग पर गत शनिवार को नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान का विरोध करने के दौरान घायल कलावती देवी (80) की मंगलवार को दोपहर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हालत खराब होने पर परिजनों ने महिला को सोमवार की रात 10 बजे बीएचयू स्थित सरसुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराया था। परिवार वालों का कहना था कि विरोध के दौरान पुलिस के धक्के से गिर जाने के कारण उसके सिर में चोट लगी थी।
लंका थाना क्षेत्र के नरिया इलाके के गांधीनगर कालोनी की रहने वाली कलावती देवी (80) पिछले 40 वर्षों से बीएचयू अस्पताल परिसर में चाय की दुकान लगाती थी। उसी से उसका जीवन यापन होता था। महिला की दो बेटियां मुन्नी और सुदामा हैं। बड़ी बेटी मुन्नी ने बताया कि घर छोड़ने के बाद कलावती कभी घर नहीं आई। लंका पर ही उसका समय गुजरता था। मुन्नी का कहना था कि पिछले शनिवार को नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा था। जेसीबी से उसकी दुकान को भी हटाया जाने लगा। इसी दौरान उसने विरोध किया। तभी पुलिस के धक्के से वह गिर पड़ी और जमीन पर बिछाए गए कट स्टोन से उसे गंभीर चोट लग गई। इसके बाद भी मां घर नहीं आई। दुकान पर ही पड़ी रही। सोमवार की रात सूचना मिली कि उसकी हालत गंभीर है तो उसे बीएचयू के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। रात में ही उसे आयुर्वेद वार्ड में रेफर कर दिया गया।
लंका पर वृद्धा कलावती देवी की मौत के बाद पुलिस के साथ नोकझोंक करते गुमटी व्यवसायी।
•परिजनों ने लगाया पुलिस पर बर्बरता का आरोप
अतिक्रमण के दौरान किसी के साथ मारपीट नहीं की गई थी। वृद्धा पहले से बीमार चल रही थी- अवधेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष लंका




 
 




Please Visit :-
www.pvchr.asia
 
 

No comments:

Post a Comment